नर्गिस और जैकलीन संग काम करते हुए मैं बहुत नर्वस था- सलमान
जैकलीन और नर्गिस हैं बेहद सिंपल
सलमान ने हाल ही में किक फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि नर्गिस और जैकलीन संग काम करते हुए वो काफी नर्वस थे। सलमान खान ने कहा "नर्गिस फाखरी और जैकलीन फर्नांडीज दोनों को लोग बहुत ही हॉट, सेक्सी कहकर बुलाते हैं। लेकिन सेट पर जब हम काम कर रहे थे तो मुझे दोनों ही बहुत प्यारी और सिंपल सी लगीं। दोनों एक्ट्रेसेस बेहद खूबसूरत हैं और सच कहूं तो मुझे दोनों के साथ काम करते समय नर्वस फील हो रहा था।"
सलमान खान ने हालांकि हंसते हुए ये बात कही लेकिन कहीं ना कहीं सलमान खान को जैकलीन और नर्गिस दोनों एक्ट्रेसेस बेहद पसंद आई हैं। सलमान खान का कहना है कि जैकलीन और नर्गिस आम लड़कियों की ही तरह बेहद सरल स्वभाव की हैं। दूसरी तरफ जैकलीन फर्नांडीज ने इंटरव्यू के दौरान कहा "सलमान खान अब तक के ऐसे को-स्टार हैं जिनके साथ काम करने के दौरान मुझे काफी कंफरटेबल महसूस हुआ।"


Click it and Unblock the Notifications
