नशेड़ी सलमान खान ने ठोंकी थी कार: मुंबई कोर्ट

देखें:सलमान खान के जलवे
इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी और चार अन्य घायल हो गये थे, जो बेकरी के बाहर फुटपाथ पर सो रहे थे। जांच रिपोर्ट में कहा गया कि सलमान के रक्त के नमूने में 62 मिलीग्राम अल्कोहल पाया गया जो स्वीकार्य स्तर से अधिक था। रासायनिक विश्लेषक डी. के. भालशंकर घटना के बाद पुलिस को दिये अपने बयान पर कल अदालत में भी कायम रहे।
देखें: चाय के विज्ञापन में सैफ, चित्रांगदा
उन्होंने कहा कि जब घटना हुई तब अभिनेता ने शराब पी रखी थी। अपनी गवाही में भालशंकर ने बताया कि उन्होंने कलीना फोरेंसिक प्रयोगशाला में किस तरह जांच की। उनसे सलमान के वकील दीपेश मेहता 15 जुलाई को जिरह करेंगे। इस मामले में अभियोजन पक्ष ने 64 गवाह पेश किये हैं और इनमें से अधिकतर की गवाही हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications