सलमान के 'वीर' पर एक और जुर्माना
बालीवुड अभिनेता सलमान खान कभी विवादों में नही रहते है लेकिन लगता है कि फिल्म वीर के साथ विवादों को जुड़ना एक आम बात हो गई है। अब राजस्थान के विश्नोई समाज के फिल्म के उपर आरोप लगाया है कि उनकी फिल्म वीर की शुटिंग के दौरान कुछ पेड़ काटे गए है जिसमें राजस्थान का राज्य पेड़ खेजड़ी पेड़ भी शामिल है।
इससे पहले फिल्म की शुटिंग के दौरान आमेर किले की एक दीवार ढहने से दर्जनों लोग घायल हो गए थे। जिस पर राजस्थान सरकार फिल्म की युनिट पर 20 लाख का जुर्माना ठोंका था। अब अवैध रूप से पेड़ काटने की वजह से दूबारा फिल्म पर जुर्माना ठोका गया है।
पर्यावरण प्रेमी विश्नोई समाज ने कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि फिल्म के युनिट ने अवैध रूप से पेड़ काटे है जिसमें उनके राज्य का संरक्षित पेड़ खेजड़ी भी शामिल है।
पिछली बार तो कोर्ट ने 20 लाख रूपए का जुर्माना ठोंका था, अब देखें इस बार क्या होता है। लेकिन बिचारे सलमान तो मुसीबत में फंस गए है।


Click it and Unblock the Notifications