अब सलमान पर कोर्ट की अवमानना का केस, सुनवाई आज
कभी-कभी हालात देखकर लगता है कि अभिनेता सलमान खान के लिए आने वाले दिन काफी मुश्किल भरे हो सकते हैं क्योंकि जहां हिट एंड रन केस के मामले में सलमान पर तकलवार अटकी हुई है वहीं दूसरी ओर अब उनके ऊपर कोर्ट की अवमानना का केस दर्ज हुआ है जिसे की रद्द करवाने के लिए सलमान खान ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

आपको बता दें कि समाजिक कार्यकर्ता हेमंत पाटिल ने सलमान खान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने केस से जुड़े हेमंत पाटिल ने अपने केस से जुड़े अदालती आदेशों को अपनी वेबसाइट पर डाला दिया जो कि कोर्ट की अवमानना है।
हेमंत पाटिल ने लोअर कोर्ट मे सलमान के खिलाफ मजिस्ट्रेट कोर्ट में शिकायत दर्ज करायी है। जिसके खिलाफ सलमान ने हाईकोर्ट में अपनी अर्जी दी है कि उन्होंने यह सब कुछ मीडिया में किरकिरी ना होने के चलते किया था क्योंकि अधूरे तथ्यों के चलते उनके बारे में गलत रिपोर्ट प्रसारित कर दी जाती है।
सलमान खान की याचिका पर सुनवाई जस्टिस केयू चांडीवाल आज कर सकते हैं। पाटिल ने अपनी शिकायत में कहा है कि अभी सलमान पर हिट एंड रन केस चल रहा है ऐसे में सलमान को कोई हक नहीं बनता है कि वह केस से जुड़े कोर्ट के पहलूओं को सार्वजनिक करें।


Click it and Unblock the Notifications











