धूम्रपान छोड़ रहे हैं सलमान खान

उम्मीद है जल्द ही सलमान खान भी लोगों को धूम्रपान छोड़ने की सलाह देने टीवी पर दिखेंगे। जी हां ऐसा जरूर होगा यदि सलमान खान अपने इरादे में कामयाब हो गए। असल में सलमान खान इन दिनों धूम्रपान की लत से मुक्ति पाने के प्रयास कर रहे हैं।
फैशन के लिए सिगरेट की शुरुआत
सलमान ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि वो सिगरेट की लत से निजाता पाना चाहते हैं और इसके लिए प्रयास भी कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि लोग सामाजिक दायरे में खुद को स्थापित करने या फिर दिखावे व फैशन के लिए सिगरेट पीने की शुरुआत करते हैं।
सलमान ने कहा कि वह लोगों से भी अपील करेंगे कि वे सिगरेट से तौबा कर लें। उन्होंने कहा कि सिगरेट धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है और लोग इसे तब छोड़ते हैं, जब उनके चिकित्सक उन्हें ऐसा करने के लिए कहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











