बॉडीगार्ड सलमान एक था टाइगर के लिए पूरी तरह से हैं तैयार

salman Khan
सलमान खान अब जल्द ही फिल्मों में शूटिंग शुरू करने वाले हैं वो अब पहले से काफी बेहतर है और अपनी दूसरी पारी के लिए तैयार हैं। सलमान के पारिवारिक सूत्रों से पता चला है कि सलमान एक हफ्ते के भीतर काम पर वापस लौट जाएंगे।
डाक्टरों ने उन्हें कुछ दिन सलमान को आराम करने की सलाह दी थी। लेकिन अब वो 10 सितंबर से दोबारा शूटिंग शुरू कर देंगे।


अब बॉडीगार्ड यशराज बैनर की फिल्म एक था टाइगर की शूटिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका जाने वाला है। हम बता दें कि आज बॉडीगार्ड अरबपती बन गया है इस फिल्म ने केवल भारत में लगभग 100 करोड़ रुपए की कमाई की वो भी सिर्फ 5 दिन में। इसके अलावा अगर रिलायंस एंटरटेनमेंट की माने तो दबंग खान की इस फिल्म ने यूके में शाहरुख खान की फिल्म 'माई नेम इज खान' के भी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। बुधवार को फिल्म ने यूके में लगभग 1,94,000 पाउंड कमाए जो कि माई नेम इज खान के कमाए 1,91,000 पाउंड से भी ज्यादा हैं।

भारत ही नहीं बल्कि विदेशी बाज़ार में भी सलमान का ही सिक्का चल रहा है। और इस फिल्म के कलैक्शन तो कुछ इसी तरह की कहानी बयान कर रहे हैं। इस फिल्म की कमाई ने बॉलीवुड में नये रिकॉर्डस कायम कर दिये हैं देखना यह है कि इस नये आंकड़े को तोड़ने के लिए अब कौन आगे आता है।

ट्रिगेमीनल न्यूरेलजिया नाम की नसों की बीमारी से जूझ रहे सलमान खान इससे होने वाले चेहरे केदर्द से काफी दिनों से परेशान थे। इसकी सर्जरी के लिए वह 29 अगस्त को अमेरिका गए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X