अब जैक्लीन का करिअर संवारेंगे सलमान खान
मुंबई। अब कई लोगों का करिअर संवार चुके फिल्म अभिनेता सलमान खान ने अपनी आने वाली एक फिल्म 'किक' में जैक्लीन फर्नांडिज को खुद के अपोजिट साइन किया है। जैक्लीन ने खुद ही साजिद से अपने संबंध समाप्त होने की पुष्टि की है, जिसके बाद अब उन्हें सलमान खान का सहारा मिल गया है।
बताया जा रहा है कि सलमान और जैक्लीन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। इस फिल्म के लिए अभी तक हिरोइन की तलाश पूरी नहीं हो सकी थी। जिसके लिए सलामान ने साजिद को जैक्लीन का नाम सुझाया।
साजिद खान और जैक्लीन 'हाउसफुल' फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब आये और पिछले तीन साल से डेटिंग कर रहे थे। जैक्लीन से जुड़े सूत्रों के अनुसार साजिद से जैक्लीन के अलगाव का कारण साजिद का पजेसिव होना है।


Click it and Unblock the Notifications
