..................... Salman has a heart of gold | 'सोने का दिल रखते है सलमान' - Hindi Filmibeat

'सोने का दिल रखते है सलमान'

By Staff

Salman Khan
बॉलीवुड के 'शो मैन' के रूप में जाने जाने वाले निर्माता-निर्देशक सुभाष घई अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म 'युवराज' के कलाकारों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

उन्होंने अभिनेता सलमान खान की दिल खोलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके बिना फिल्म का निर्माण संभव नहीं था।

एक साक्षात्कार में घई ने कहा, "युवराज के निर्माण की प्रेरणा मुझे सलमान से ही मिली। संकट के समय में भी सलमान ने मेरा मनोबल बनाए रखा।

जब मेरी फिल्में असफल हो रहीं थीं तो उन्होंने मुझे फिल्म निर्माण के लिए कहा।"

घई ने सलमान की तारीफ में कहा, "सलमान सोने का दिल रखते हैं। मैं जब उनके साथ काम कर रहा था तो कभी महसूस नहीं हुआ कि किसी बड़े फिल्म स्टार के साथ काम कर रहा हूं। मुझे तो यही लगा कि मैं परिवार के किसी सदस्य के साथ काम कर रहा हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X