अब डेजी का करियर संवारेंगे सलमान खान
मुंबई। अपनी दरियादिली के कारण फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान रखने वाले अभिनेता सलमान खान इन दिनों डेजी शाह के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि इन दिनों दोनों में काफी बन रही है। गौरतलब है कि सलमान इस समय सोहैल की फिल्म 'मेंटल' में काम कर रहे हैं, जिसमें उनकी हीरोइन डेजी शाह हैं।
डेजी पर सलमान की मेहरबानी से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब शायद बालीवुड को एक और एक्ट्रेस मिलने वाली है क्योंकि सलमान इसके पहले कैटरीना कैफ और सोनाक्षी सिन्हा को अपनी फिल्मों में ब्रेक दे चुके हैं। यह दोनों ही आज बड़ी अभिनेत्री हैं।
डेजी शाह इसके पहले फिल्म 'ब्लडी इश्क' में एक गाना कर चुकी हैं। यह कयास लगाये जा रहे हैं कि सलमान जिस तरह से डेजी के करियर में रूचि ले रहे हैं उससे जल्द ही डेजी को बड़ा ब्रेक मिल सकता है। सलमान ने सिर्फ हिरोइनों को ही नहीं कई और लोगों को भी मौका दिया है। जिनमें से हिमेश रेशमिया और सोनू सूद हैं।


Click it and Unblock the Notifications
