साजिद ने दी सलमान-सोनाक्षी को 'किक'

नाडियावाला कहते हैं, "सलमान की यह इच्छा थी कि मैं 'किक' में उनके साथ सोनाक्षी को अनुबंधित करूं। 'दबंग' देखने के बाद में सोनाक्षी की ओर से 100 प्रतिशत सुनिश्चित हूं। उनकी और सलमान की जोड़ी बहुत बढ़िया है।"गुरुवार को नाडियावाला सोनाक्षी के साथ अनुबंध के लिए सिन्हा परिवार के घर पहुंचे थे। शिरीष कुंदर इस फिल्म का निर्देशन करेंगे।
वह कहते हैं कि वह शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी के साथ काम करने को लेकर बहुत खुश हैं। शत्रुघ्न कहते हैं, "मैंने सोनाक्षी से कहा कि मैंने साजिद के दादा और पिता के साथ काम किया है। अब इस परंपरा को जारी रखने की उनकी बारी है। भगवान ने चाहा तो मेरे बेटे भी साजिद के साथ काम करेंगे।" इन सर्दियों में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
किक दबंग सलमान खान साजिद नाडियावाला सोनाक्षी सिन्हा dabangg kick salman khan sazid nadiadwala sonakshi sinha


Click it and Unblock the Notifications