सलमान ने अमरीकी यात्रा टाली
सलमान खान ने शाहरूख खान की अमरीकी हिरासत वाली घटना से घबराकर अमरीकी यात्रा टाल दी है, उन्हें अपनी फिल्म वांटेड के प्रचार और पेंटिग्स के नीलामी में शामिल होने के लिए जाना था। सलमान खुद की बनाई हुई पेंटिग्स की नीलामी से चैरिटी के पैसा इकट्ठा करने वाले थे।
उनके न जाने की एक और वजह यह थी कि उनके फिल्म प्रोडक्शन के कुछ लोगों का पासपोर्ट तैयार नहीं हो पाया था। सलमान के साथ फिल्म वांटेड के निर्माता बोनी कपूर, श्रीदेवी और प्रभू देवा भी जाने वाले थे।
शाहरूख खान वाली घटना से विदेशों में फिल्म प्रमोशन को काफी धक्का लगा है। विदेशों के आयोजक भी अपने हाथ पीछे खींचने लगे है।
america अमरीका प्रभू देवा बॉलीवुड बोनी कपूर वांटेड शाहरूख खान श्रीदेवी सलमान खान bollywood boney kapoor prabhu deva salman khan shahrukh khan sridevi wanted


Click it and Unblock the Notifications