अब सलमान की बहन ने कहा शाहरूख को बॉडीगार्ड की जरूरत है

दरअसल शाहरुख खान की 'रॉ वन' के रिलीज हो जाने के बाद अलवीरा ने एक स्टेटस अपडेट किया कि 'सुपरहीरो को जरूरत है बॉडीगार्ड की!'
अलवीरा का यह मेसेज इंडस्ट्री में आग की तरह से फैल गया। इसपर सलमान के परिवार ने अलवीरा का बचाव करते हुए कहा कि शाहरूख की इस फिल्म को मिक्स्ड रिव्यूज़ मिले हैं और ऐसे में अलवीरा भी अपनी राय दे सकती हैं।
वहीं किंग खान सपोर्टर का कहना है कि अलवीरा ने इस तरह का स्टेटस डालकर शाहरूख का मजाक उड़ाया है। इसके अलावा उनका यह भी कहना है कि सलमान ने ही अपनी बहन को इस तरह के स्टेटस के लिए उकसाया है क्योंकि वह बिना किसी सपोर्ट के ऐसा नहीं कर सकतीं। अगर यह अलवीरा का ही आइडिया है तो इस बात की खबर सलमान को भी होगी।
अलवीरा के दोस्तों का कहना है कि ब्लैकबरी स्टेटस मेसेज तो वैसे भी मस्ती के लिए ही अपडेट किए जाते हैं। यह सिर्फ एक जोक था अब इसमें शाहरूख से दुश्मनी मोल लेने जैसी कोई बात ही नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











