भाई सलमान के लिए अर्पिता को कैटरीना ही पसंद है

salman Katrina
सलमान खान की एक बहन अलविरा अग्निहोत्री पहले से ही फिल्म बना रही थी अब अपनी बहन के ही नक्शे कदम पर सल्लू की दूसरी बहन अर्पिता खान भी फिल्म निर्माण की तैयारी कर रही हैं खबर आई है कि उन्होंने तेलगू फिल्म डुकूडु के राइट्स खरीद लिए हैं।

अब वह इसे हिंदी में बनाना चाहती है अब जाहिर सी बात है कि अगर यह फिल्म अर्पिता बना रही हैं तो हिरो सलमान खान ही होंगे। अब रही बात हिरोइन की तो यह समस्या भी सॉल्व कर ली गयी है। सलमान की लाड़ली बहन ने इस फिल्म के लिए किसी और को नहीं कैटरीना कैफ को चुना है।

इतना ही नहीं खबर तो यह भी है कि कैट ने अर्पिता को हां भी कह दिया है। देखा जाए तो बॉलीवुड में अभी तक सलमान के नाम का डंका बज रहा है ऐसे में कैट घाटे का सौदा नहीं करेंगी। हाल ही में सलमान की फिल्म बॉडीगार्ड में करीना ने काम किया है और इस फिल्म से करीना रातों रात टॉप कलाकार बन गयी हैं।

अब कैट भी बेताब हैं उस उंचाई को छूने के लिए जहां पर करीना का एकछत्र राज चल रहा है। अब वो सलमान के साथ ज्यादा से ज्यादा फिल्में करना चाहती हैं। वैसे आजकल वो सलमान के एक था टाइगर, आमिर की धूम 3 के साथ शाहरुख खान की फिल्मों में भी काम कर रही हैं।

इस तरह से इनदिनों कैट भी बॉलीवुड की मोस्ट डिमांडिग एकट्रेस बन गयी हैं, करीना के बाद कैट का ही नाम डारेक्टर्स की जुबान पर आता है। इन दोनों की रेस तो शुरू हो गयी है देखना है कि कैट करीना का रास्ता काटकर आगे कब तक बढ़ती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X