एक था टाईगर के लिए सलमान को मिले 50 करोड़!

Ek Tha Tiger
'एक था टाईगर' की बम्पर सफलता के बाद अब सलमान खान बॉक्स ऑफिस के किंग हो गए हैं। हर कोई उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता है। लेकिन इस खान को अपनी फिल्म में लेना अब निर्देशकों को बहुत मंहगा पड़ सकता है। खबर है कि सलमान ने एक था टाईगर फिल्म 50 करोड़ में साइन की थी। 50 करोड़ में फिल्म साइन करके सलमान बॉलीवुड सबसे मंहगे एक्टर की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।

एक था टाईगर ने रिलीज के पहले ही दिन 32 करोड़ कमाए फिर शुरुआती 5 दिनों में ही कुल 100 करोड़ और अब तक बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कुल 137 करोड़ कमाकर बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेजी से कमाई करने वाली फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही ये फिल्म 200 करोड़ क्लब में भी शामिल हो जाएगी। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में भी काफी अच्छी कमाई की है।

अनुमान तो ये भी लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही ये फिल्म आमिर की '3 ईडियट' का रिकॉर्ड भी तोड़ेगी। इतनी तेजी से कमाई करने के बावजूद ईद के बाद से जिसतरह फिल्म के कलेक्शन में कमी आई है उसे देखते हुए फिल्हाल ये आंदाज लगाना मुश्किल है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ की ये फिल्म आगे कितनी कमाई करेगी। फिल्म के कलेक्शन में कमी की एक वजह ये भी है कि पाकिस्तान मे फिल्म को रिलीज नहीं किया गया। जिसकी वजह से फिल्म को करोड़ों का नुकसान हो गया।

अब देखना है कि एक था टाईगर कितनी लंबी रेस का घोड़ा है। इस हफ्ते बोमन इरानी और फराह खान की हल्की कॉमेडी और रोमांटिक फिल्म 'शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी' भी रिलीज हो रही है। भले ही फिल्म कम बजट की हो लेकिन इसके बावजूद फिल्म के चलने के पूरे आसार हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X