सलमान की ईदी संग शाहरुख की दीवाली

Shahrukh Khan and Salman Khan
शाहरुख खान और सलमान खान जल्द ही अपनी अपनी फिल्मों 'एक था टाइगर' और 'ये कहां आ गये हम' को लेकर सिनेमाहालों में नज़र आएंगे। हर साल की तरह इस साल भी सलमान ईद पर तो शाहरुख दीवाली पर अपने दर्शकों के लिए बेहतरीन फिल्में रिलीज करने की तैयारी में हैं।

सुनने में आया कि हमेशा कि तरह इस बार भी यशराज बैनर अपनी पहली फिल्म के साथ अपनी दूसरी फिल्म का प्रोमो रिलीज करेंगे यानि की सलमान खान की फिल्म के साथ शाहुरुख की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज होगा। सूत्रों के अनुसार "शाहरुख और सलमान एक दुसरे से अपनी कोल्ड वार को लेकर बहुत सुर्खियों में रहे हैं। जबकि यशराज फिल्म्स को पता है कि एक था टाइगर के साथ ये कहां आ गए हम का ट्रेलर रिलीज करना फायदेमंद होगा। अगर कमर्शियली देखा जाए तो एक था टाइगर के साथ अपनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज करना शाहरुख के लिए बहुत बैस्ट होगा। लेकिन उसके लिए शाहरुख को इस बात से सहमत होना पड़ेगा कि उनकी फिल्म का ट्रेलस सलमान की फिल्म के साथ रिलीज हो।"

इस बार शाहरुख और सलमान की दोनों फिल्मों में इस बार दो बातें समान हैं एक तो ये दोनों फिल्में यशराज बैनर की हैं और दूसरा दोनों फिल्मों में कैटरीना कैफ हैं। अगस्त 15 को ईद के अवसर पर सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' रिलीज हो रही है और नवंबर में दीवाली के अवसर पर शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का की 'ये कहां आ गए हम'।

जहां एक ओर कैटरीना और सलमान की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर अब तक कई बार हिट हो चुकी है वहीं शाहरुख संग कैटरीना पहली बार नज़र आएंगी। इससे पहले ऐश्वर्या के साथ भी जहां सलमान की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही वहीं शाहरुख संग ऐश्वर्या की जोड़ी कुछ खास कमाल न दिखा पाई। अब देखना है कि जो सलमान के लिए लकी चार्म रही वो कैटरीना शाहरुख के लिए कितना लक लेकर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X