स्टार गिल्ड अवॉर्ड- सलमान ने चलाई चेन्नई एक्सप्रेस तो शाहरुख ने कहा जय हो!
शाहरुख खान के अलावा सलमान खान ने फरहान अख्तर का भी मजाक बनाते हुए कहा कि फरहान को उन्होंने पहले साइकिल चलानी सिखाई थी और अब वो सबको भागना सिखा रहे हैं। सलमान खान के इन जोक्स पर वहां पर मौजूद सभी बॉलीवुड सितारे मुस्कुराने से खुद को रोक ही नहीं पा रहे थे। सलमान खान के इन जोक्स पर मुस्कुराने वाले एक और एक्टर थे विवेक ऑबरॉय। विवेक सलमान खान के हर एक जोक्स पर मुस्कुरा रहे थे। और उसके बाद आए बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान।
शाहरुख ने स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स में आने के बाद सलमान खान को करीब जाकर हेलो कहा और साथ ही जय हो को प्रमोट करते हुए जय हो जय हो भी कहा। शाहरुख खान और सलमान खान के एक साथ मिलने से दर्शक काफी उत्साहित हो उठे और सभी ने जोर से शोर करके दोनों खानों को वेलकम किया। शाहरुख खान और सलमान खान के एक साथ मिलने से स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स की शोभा और भी बढ़ गयी। सभी के लिए ये अवॉर्ड फंक्शन और भी स्पेशल हो गया।


Click it and Unblock the Notifications












