..................... Salman Khan & Shahrukh Khan and Many Bollywood Stars at Iftaar Party of Baba Siddique - Hindi Filmibeat

सलमान-शाहरूख.. मुलाकात तो हुई पर बात नहीं हुई..

एक बार फिर से बाबा सिद्दिकि की इफ्तार पार्टी में सलमान खान और शाहरूख खान गले मिलते नजर आये। लेकिन इस बार दोनों के गले मिलने पर ना तो लोगों को उत्सुकता हुई और ना ही मीडिया वालों ने इस बात पर हल्ला मचाया। शायद यह पिछली बार का असर है तभी को शाहरूख-सलमान के गले मिलने की खबर न्यूज चैनल में हेडलाइन तो बनीं लेकिन एक रूटीन न्यूज की तरह।

शायद अब लोगों को लगने लगा है कि दोनों राहगीरों की तरह राह में मिल तो जाते हैं लेकिन मुसाफिरों की तरह गले मिलकर अपने रास्ते चलते बनते हैं। दोनों ही खान अब समझ चुके हैं कि शायद अब दोनों कभी भी दोस्त नहीं बन सकते हैं।

Pics: जब गले मिले सलमान-शाहरूख

खुद किंग खान ने पिछली बार अपनी इस मुलाकात पर कहा था कि मैंने कभी भी पब्लिक में अपने और सलमान के रिश्तों के बारे में नहीं कहा और ना ही मेरे दोस्त सलमान ने भी कभी इस बात का जिक्र किया। कुछ चीजे दोस्तों के बीच में निजी ही रहने दीजिये। मीडिया में मेरे और उनके लेकर काफी कुछ कहा जा चुका है इसलिए अब मैं और कुछ भी कह कर कोई बखेड़ा खड़ा नहीं करना चाहता।

हां यह सच है कि हमारी मुलाकात हुई लेकिन बात नहीं हुई..यह बात किसी से ना कहना..यह दुनिया वाले पूछेंगे..यह गाकर शाहरूख ने अपने और सलमान के रिश्ते पर सबकी बोलती बंद करा दी थी, जिसका असर इस बार भी दिख रहा है।

वैसे आपको बता दें कि कांग्रेस नेता बाबा सिद्दिकि की ग्रैंड इफ्तार पार्टी में सलमान-शाहरूख के अलावा और भी कई फिल्मी सितारे शामिल हुए थे, जिन्हें मीडिया में तवज्जो नहीं मिली।

आईये डालते हैं कि बाबा सिद्दिकि की इफ्तार पार्टी के खास मेहमानों पर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X