साथ नजर आए सलमान, शाहरुख, अक्षय और सैफ अली खान, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप!
बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की अगर बात करें तो सबसे पहले हमारे दिमाग में मेगास्टार सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे सितारे आते हैं। इन सितारों को साथ देखना हर एक फैंस के लिए काफी खुशी के बात होती है और काफी कम ऐसे प्रोड्यूसर्स हुए हैं जो कि इनमें से किसी को साथ लाए हों। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जब एक ही साथ ये सितारे नजर आए हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।
हम बात कर रहे हैं.. सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की, जिनकी तस्वीर साथ में सामने आई हैं। दरअसल ये सितारे सुपरस्टार शाहरुख खान के बंगले मन्नत में एक साथ मौजूद थे।

फैंस इस बात से अगर ये सोच रहे हैं कि ये सितारे एक साथ किसी फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं तो ऐसा नहीं है। अपने ख्यालों पर आप काबू करिए क्योंकि ये सितारे किसी मिनिस्टर से मिलने के लिए शाहरुख खान के घर पहुंचे थे।

तस्वीरें साझा कीं
दरअसल सऊदी अरब के संस्कृति मंत्री बदर बिन फरहान अलसौद इस दौरान शाहरुख खान के घर पहुंचे थे और उनसे मिलने के लिए ये सभी सितारे नजर आए। सितारों की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होने लिखा था कि,

उन्होने लिखा
"सऊदी सहित संपन्न भारतीय फिल्म समुदाय के सदस्यों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। बॉलीवुड सुपरस्टार iamsrk BeingSalmanKhan akshaykumar #SaifAliKhan और एक साथ साझेदारी के अवसरों का पता लगाएं! #SaudiMinistryOfCulture #Saudivision2030।''

वर्कफ्रंट
इसके बाद से उनका ट्वीट काफी पसंद किया जा रहा है क्योंकि सितारों के फैंस लगातार इसको साझा कर रहे हैँ। वर्कफ्रंट पर सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं और लगातार शूटिंग कर रहे हैँ।

पृथ्वीराज और रामसेतु
इसके अलावा शाहरुख खान इस वक्त अपनी स्पाई फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं और उसी लुक में नजर के आए हैं। बात करें अक्षय कुमार की तो वो कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं और उनमें से एक पृथ्वीराज और रामसेतु भी है।

आदिपुरुष
सैफ अली खान इस वक्त प्रभास के साथ फिल्म आदिपुरुष को लेकर बिजी हैं जिसमें वो एक निगेटिव रोल निभा रहे हैं। अपने अपने काम से फ्री होकर इन सितारों का एक साथ आना फैंस के लिए काफी अच्छा है। इसकी तारीफ भी हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications