Pics- शाहरुख, सलमान और आमिर ने अपने-अपने अँदाज में मनाई ईद!
29 जुलाई को मुंबई में ईद का खुमार जोरों पर था। एक तरफ सलमान खान को ईदी देने के लिए उनके चाहने वालों ने सिनेमाहॉल में जमकर भीड़ जमाई। ईद के दिन सलमान की फिल्म किक ने ढ़ेरों कमाई की। अभी तक आई रिपोर्ट्स के अनुसार किक ने 30 करोड़ा का आंकड़ा तो पार कर ही लिया लेकिन कुल मिलाकर कितने करोड़ की ईदी सलमान खान को मिली इसकी पूरी डीटेल कुछ समय में सामने होगी। सलमान ने अपने भाईयों और पिता के साथ मिलकर ईद मनाई और साथ ही उन्होंने अपने फैंस के लिए अपनी और अपने परिवार की ईद तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर की।
वहीं बादशाह खान शाहरुख के घर के सामने उनके फैंस ने भी ईद मुबारक कहने के लिए भीड़ जमा की। शाहरुख खान ने तो अपने बंगले मन्नत की बाउंड्री पर चढ़कर दूर दूर तक खड़े अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। शाहरुख खान ईद के दिन भी अपनी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग में व्यस्त थे।
आमिर खान की बात करें तो उन्होंने अपने बेटे और पत्नी किरण राव के साथ ईद मनाई। आमिर खान की ईद के मौके पर खींची गयी तस्वीर भी मीडिया में काफी शेयर की गयी। तो आइये देखते हैं बॉलीवुड के तीनो खानों ने किस तरह और किसके साथ मनाई ईद।


Click it and Unblock the Notifications











