सलमान ने माना बिना मेकअप कैट लगती हैं खूबसूरत!
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस की बात हो तो उनमें कैटरीना कैफ का नाम सबसे पहले आता है। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी कैटरीना कैफ काफी खूबसूरत हैं और ये बात दर्शकों को बताई है खुद सलमान खान ने जो कि एक वक्त कैटरीना कैफ के काफी करीब थे। सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा का भी यही मानना है कि कैटरीना कैफ बॉलीवुड की वो अभिनेत्री हैं जो कि बिना मेकअप सबसे खूबसूरत दिखती हैं।

हाल ही में बिग बिग बॉस 8 में सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म एक्शन जैक्सन के प्रमोशन के लिए आईं प्रमोश के दौरान सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा से कुछ सवाल किये जिनमें से एक सवाल था कि बॉलीवुड की वो कौन सी अभिनेत्री हैं जो कि बिना मेकअप सबसे खूबसूरत दिखती हैं? इसपर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि कैटरीना कैफ। सलमान थोड़ा मुस्कुराए और फिर उन्होंने कहा- सच है..पहले तो वो बिना मेकअप अच्छी दिखती थीं अब नहीं पता।
इसके बाद उन्होंने कहा कि वो शादी में आई थीं बिना मेकअप और काफी खूबसूरत दिख रही थीं। कुल मिलाकर सलमान खान ने बिना कुछ कहे भी काफी कुछ ऐसा कह दिया कि दर्शक मुस्कुराए बिना ना रह सके। सलमान को तो खुद पता होगा कि वो क्या कह रहे हैं और लोग इसका क्या मतलब निकालेंगे। लेकिन भई ये सलमान खान हैं इन्हें कुछ भी कहने का हक है। फिर क्या कैटरीना और क्या शाहरुख खान।


Click it and Unblock the Notifications