सलमान ने कहा जय हो फ्लॉप नहीं हिट है!

सलमान खान की इस साल जनवरी माह में रिलीज हुई फिल्म जय हो के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखने के बाद लोगों का कहना था कि फिल्म फ्लॉप थी। लेकिन सलमान खान ने इस बात को झुठलाते हुए हाल कहा कि जय हो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 120 करोड़ कमाए हैं। क्या ये कम हैं। अगर इसे आप फ्लॉप कहते हैं तो ये आपकी सोच है। सलमान खान ने ये भी कहा कि जय हो फ्लॉप नहीं है बल्कि वो एक ऐसी फिल्म है जिसने लोगों ने काफी पसंद किया है। ज्ञात हो कि जय हो फिल्म 26 जनवरी को रिलीज हुई थी और फिल्म ने पहले ही दिन काफी अच्छा कलेक्शन किया था। हालांकि दूसरे दिन से फिल्म का कलेक्शन कम होने लगा और फिल्म को फ्लॉप करार दे दिया गया। लेकिन सलमान खान को मीडिया द्वारा जय हो को फ्लॉप कहलाना बिल्कुल भी नहीं भाया।

सलमान ने कहा खेलों और खिलाड़ियों पर बनी फिल्मों का निर्माण करना चाहता हूं!

सलमान खान हाल ही में ख्वाब फिल्म जो कि स्पोर्ट्स और हमारे देश के खिलाड़ियों के जीवन पर आधारित है के ट्रेलर लॉंच के दौरान मीडिया द्वारा ये पूछने पर कि जब सलमान खान की फिल्में फ्लॉप होती हैं जैसे जय हो, और सलमान खान थोड़ा बुरा महसूस करते हैं तो उन्हें कौन सहारा देता है और वो किसके पास जाते हैं। ऐसे में सलमान खान ने कहा- भगवान की दया से मैं ऐसा एक्टर हूं जिसने कभी फ्लॉप फिल्में दी ही नहीं। जहां तक जय हो की बात है तो कौन कहता है कि जय हो फ्लॉप हुई है। जय हो ने 120 करोड़ कमाए हैं और इतने पैसे कमाकर अगर आप फिल्म को फ्लॉप कहते हैं तो ये आपकी सोच है। जरा आप ही कमाकर दिखा दीजिये 120 करोड़ रुपये।

सलमान खान ने ये भी कहा कि वो कभी अपने लिये बुरा नहीं महसूस करते। आजकल सलमान खान वैसे भी नये नये टैलेंट को प्रमोट करने का काम कर रहे हैं। उनका मानना है कि अगर उनके किसी छोटी फिल्म से जुड़ने उस फिल्म को अच्छा कलेक्शन मिल जाए तो इसमें क्या बुराई है। कई बार छोटी फिल्में अच्छी कहानी के बावजूद आती हैं और चली जाती हैं उन्हें कोई पूछता नहीं। तो ऐसे में हम बड़े स्टार्स अगर फिल्मों से जुड़ जाएं तो फिल्म को एक अच्छा कलेक्शन मिल जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X