सलमान-संजय की दूरियां खत्म हुयी

संजय दत्त और सलमान ने सुपरहिट फिल्म साजन और चल मेरे भाई में एक साथ काम किया है। उसके बाद से दोनो ने एक साथ काम करना बंद कर दिया था।
दोनो में लड़ाई की वजह सलामन का एक विश्व भ्रमण के मौके पर संजय दत्त की मिमिक्री करना था जिससे संजय नाराज हो गए थे। उसके बाद से संजय ने बात करना बंद कर दिया था।
संजय ने भी बाद में सलमान के व्यक्तिगत जीवन के बारे में मीडिया के सामने काफी कुछ बोला। इन सब बातों की वजह से दोनो में काफी दूरी पैदा हो गयी थी जिसकी वजह से दोनो ने एक साथ फिल्मों में भी काम करना बंद कर दिया था।
जब संजय वीर के सेट पर पहूंचे तो सलमान से रहा नही गया और वे मुस्कराकर गले मिले, एक घंटे तक एक दूसरे से बाते की। यही नही संजय ने उन्हें एक साथ काम करने के लिए भी तैयार कर लिया।
खैर हम तो यही उम्मीद कर सकते है कि दोनो एक साथ मिलकर साजन वाला करिश्मा दूबारा करके दिखाएं।


Click it and Unblock the Notifications