सलमान और संगीता फिर आए करीब

Salman Khan, Sangeeta Bijlani
सलमान खान हाल ही में अपनी खास दोस्त और अब क्रिकेटर अजरुद्दीन की पत्नी संगीता बिजलानी के साथ हॉलीवुड फिल्म द एनेन्जर्स की स्क्रीनिंग पर नज़र आए। सलमान अपनी पूरी फैमिली के साथ इस फिल्म को देखने गए और संगीता भी अपनी फैमिली के साथ वहां मौजूद थीं।

सलमान खान दो दिन पहले ही अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के साथ यश राज की फिल्म एक था टाइगर की शूटिंग खत्म करके वापस मुम्बई आए हैं। और आते ही वीकेंड पर अपने परिवार के साथ फिल्म देखने के लिए बान्द्रा के केतनव सिनेमाघर पहुंचे जहां उनकी पुरानी दोस्त और प्रेमिका रह चुकी संगीता बिजलानी भी थी।

सलमान के साथ उनकी मां हेलेन, पिता सलीम खान भी थे। फिल्म के खत्म होने के बाद संगीता और सलमान साथ साथ थियेटर से बाहर आते हुए दिखे।

सुनने में आ रहा है कि सलमान और संगीता के बीच फिर से कुछ चल रहा है। काफी समय पहले संगीता और सलमान काफी करीबी दोस्त थे और इनके बीच रोमांस की भी खबरें काफी समय तक चर्चा में रहीं। फिर एक दिन सोमा के चलते इन दोनों के बीच अलगाव हो गया और उसके बाद सोमा भी फ्लोरिडा चली गईं और सलमान व संगीता का ब्रेक अप हो गया । सलमान से ब्रेकअप के बाद संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली थी।

ज्ञात हो कि 2010 में भी ये खबर सुनने को मिली की संगीता अपने पति अजहरुद्दीन का घर छोड़कर मुम्बई आ गई हैं और सलमान उनकी काफी मदद कर रहें हैं इस मुश्किल से उभरने में। भले ही शादी के बाद सलमान और संगीता किसी करीबी रिश्ते में नहीं थे पर इसके बावजूद दोनों हमेशा एकदूसरे से जुड़े रहे। सलमान के जन्मदिन की पार्टी से लेकर उनकी फिल्म हैलो के म्यूसिक लांच तक में संगीता नज़र आती रहीं पर अजहरुद्दीन किसी भी पार्टी में नहीं दिखे।

अब जबकि फिर से सलमान और संगीता के करीब आने की अफवाहें सुनने में आ रही हैं तो पता नहीं इसपर सलमान की हाल ही में एक्स हुई गर्लफ्रेंड कैटरीना किस तरह रिएक्ट करेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X