OMG...सलमान बोले..बॉलीवुड में कैटरीना के अलावा कोई हीरोइन नहीं कर सकती फिजिकल एक्शन..
जब से टाईगर जिंदा है सुपर हिट हुई है तब से सलमान खान इस फिल्म की सफलता का क्रेडिट कटरीना कैफ को देते हुए दिख रहे है। सलमान खान हर बार बस यही बोलते हुए दिखते है कि इस फिल्म की सफलता के पीछे कटरीना कैफ का हाथ है।
सलमान ने तो यहां तक बोल दिया कि बॉलीवुड फिल्म इडस्ट्री में कई टैलेंटेड हीरोइन्स है पर कोई भी कटरीना की तरह फिजिकल ऐक्शन नहीं कर सकता है। आगे बोलते हुए सलमान ने कहा कि कैटरीना जब बंदूक पकड़ती है तो ऐसा लगता है कि वो 10 या 15 लोगों को मार सकती है।

सलमान ने बताया कि मैने देखा है कि कटरीना ने इसके लिए कितनी मेहनत की है। शूटिंग के दौरान ऐसा कोई दिन नहीं जाता था जब कटरीना को चोट ना लगती हो। उस ऐक्शन सीन के लिए कटरीना ने हर रोज 4 घंटे तक प्रैक्टिस की है। देखिए तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications