..................... Salman khan got angry with media when they called him Kat's bhaijaan, कैट का 'भाईजान' कहने पर भड़क गए सलमान - Hindi Filmibeat

कैट का 'भाईजान' कहने पर भड़क गए सलमान

Salman Khan and Katrina Kaif
मुंबई। 'एक था टाईगर' के प्रमोशन के दौरान सलमान खान और कैटरीना कैफ एक साथ मीडिया के सामने आए पूरे इवेंट के दौरान कम जगह में मीडिया की भीड़ इक्ट्ठा हो जाने की वजह से कैटरीना कैफ को संभाल रहे सलमान खान उनके बॉडीगार्ड से लगे। उसी दौरान जब उन्हें लगा कि कोई कैटरीना से पूछ रहा है कि आपके भाईजान के साथ काम करके आपको कैसा लगा तो सल्लू भड़क गए।

असल में हुआ ये कि इवेंट के दौरान मीडिया के एक रिपोर्टर ने कैटरीना से पूछा कि "बॉलीवुड के भाईजान के साथ काम करके आपको कैसा लगा" और सलमान को लगा कि उन्होने पूछा कि "आपको अपने भाईजान के साथ काम करके कैसा लगा।" तब तो टाईगर को गुस्सा आना ही था और तेज आवाज में सलमान ने कहा "मैं तुम्हारा भाईजान हूं।"

देखें कैटरीना संग सलमान के अलग-अलग मूड

मतलब तो साफ है कि सलमान खान को कैटरीना का भाई बनने का तो बिल्कुल कोई इरादा नहीं। ये तो सबको पता है कि रक्षाबंधन का त्यौहार आ रहा है हर तरफ बहनें भाईयों के लिए राखी और भाई बहनों के लिए तोहफे खरीद रहे हैं लेकिन लगे हाथें सलमान और कैटरीना को इस मौके पर भाई बहन बनाना कोई बात है भला।

सलमान को इतना गुस्सा आया कि फिल्म के निर्देशक के बारे में बात करते समय वो उनका नाम ही भूल गए फिर कैट ने उन्हें कबीर खान का नाम याद दिलाया। सलमान के गुस्से से तो हर कोई डरता रहता है। इस वाक्ये के दौरान तो कैट भी काफी चुपचाप सी हो गईं क्योंकि गुस्से में बैठे शेर के मुंह में जो हाथ डालेगा वो तो गया। गुड कैट!!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X