ट्यूबलाइट के मातिन रे टंगू को वरुण धवन ने दिया स्पेशल अवार्ड..
वरुण धवन बच्चों से बहुत प्यार करते हैं और हम अक्सर उनकी बच्चों के साथ तस्वीरें देखते रहते हैं। जुड़वा 2 में भी हमने उनकी बच्चों के साथ बॉन्डिंग देखी थी। एक बार फिर वरुण धवन का ये प्यार हमें देखने को मिलेगा। जी हां वरुण धवन ने ट्यूबलाइट के चाइल्ड आर्टिस्ट मातिन रे टंगू के लिए जो किया वो वाकई बेहद स्पेशल है और सभी के चेहरों पर स्माइल लेकर आएगा।
हाल में स्टार स्क्रीन अवार्ड में वरुण धवन ने कई एक्ट्स किए। उनके साथ सलमान खान भी स्टेज पर मौजूद थे। अपने एक्ट के बाद दोनों बैक स्टेज आराम कर रहे थे और मातिन वहां से गुजर रहे थे। मातिन वरुण धवन की ट्रॉफी देखकर काफी आकर्षित हो गए और ट्रॉफी पकड़ने के लिए काफी एक्साइटेड थे।

उन्हें इतना खुश देखकर वरुण धवन ने अपनी ट्रॉफी मातिन को दे दी। आपको बता दें कि वरुण धवन को बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी रोल का अवार्ड दिया गया जो फिलहाल मातिन रे टंगू के पास है।


Click it and Unblock the Notifications











