सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड्स शादी में शामिल
सलमान खान की भूतपूर्व प्रेमिकाएं उनकी बहन अर्पिता की आज हैदराबाद में हो रही शादी के जश्न में शिरकत करेंगी। वैसे, उनकी पुरानी प्रेमिकाओं की सूची लंबी है।

अर्पिता की शादी हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुखराम के पोते आयुष से हो रही है। आयुष के पिता अनिल शर्मा आजकल भी हिमाचल प्रदेश में मंत्री हैं।
दो प्रेमिकाएं थीं मेंहदी पर
अर्पिता की मुंबई में हुई मेंहदी की रस्म में संगीता बिजलानी मौजूद थीं। उन्होंने बाद में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद अजहरउदीन से निकाह कर लिया था। हालांकि अब दोनों अलग रहते हैं। सोमी अली भी मेंहदी के कार्यक्रम में शिरकत कर रही थीं।
कैटरीना कैफ ने तो अर्पिता को शादी वाले दिन मेकअप करने की पेशकश ही की हुई है।
किस प्रेमिका नहीं बुलाया
खबर है कि सलमान ने बहन की शादी में अपनी एक बेहद चर्चित प्रेमिका को नहीं बुलाया। आप समझ गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं।
इस बीच, सलमान खान की बहन की शादी के जश्न की तैयारियां हिमाचल प्रदेश में भी चल रही हैं। कुछ दिनों के बाद आयुष के माता-पिता की तरफ से शिमला में एक भव्य पार्टी दी जाएगी। इसमें सलमान खान के मौजूद रहने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications











