..................... Salman’s Ek Tha Tiger earns Rs 155 cr at Box Office in week 1, पहले हफ्ते में एक था टाईगर ने कमाए 155 करोड़ - Hindi Filmibeat

पहले हफ्ते में एक था टाईगर ने कमाए 155 करोड़

Ek Tha Tiger
बैंगलोर। सलमान खान और कैटरीना कैफ की बम्पर हिट फिल्म 'एक था टाईगर' ने पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर कुल 155 करोड़ का बिजनेस किया है। कबीर खान द्वारा निर्देशित ये रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म ने अब तक शाहरुख की रा.वन, रितिक रौशन की अग्निपथ और आमिर की 3 ईडियट द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को चोड़कर अपने रिकॉर्ड कायम किये हैं। सिर्फ बाकी एक्टरों की फिल्मों के ही नहीं बल्कि सलमान ने सबसे पहले दिन तो अपनी खुद की ही फिल्म दबंग, वांटेड और बॉडीगार्ड का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अभी तक विदेशो में भी जिसमें न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं में भी एक था टाईगर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। न्यूजीलैंड में तो सलमान की ये अब तक की सबसे बड़ी हिट है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अब तक की पर्फार्मेंस देखी जाए तो फिल्म ने पहले दिन 32.92 करोड़ कमाकर खुद को अब तक की सबसे बड़ी ओपनर साबित किया उसके बाद शुरुआती पांच दिनों में कुल 100 करोड़ कमाकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया और उसके बाद अब पहले हफ्ते में ही कुल 155 करोड़ कमाकर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में खुद को शामिल कर लिया।

15 अगस्त को 3300 सिंगल और मल्टीप्लेक्सेस स्क्रीन पर इस फिल्म को रिलीज किया गया था। ईद के मौके पर रिलीज होने वाली ये चौथी फिल्म है जिसने सलमान खान को बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया है। इससे पहले बॉडीगार्ड, रेडी, वांटेड और दबंग ने सलमान को ईद का सुपरस्टार बनाया था। ईद के दिन एक था टाईगर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का एक और नया रिकॉर्ड बनाया। और अभी कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले कुछ हफ्तों में फिल्म और भी कई नये रिकॉर्ड कायम करेगी।

एक था टाईगर की सबसे स्पेशल बात थी सलमान और कैट की रोमांटिक जोड़ी का काफी समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर आना और साथ ही सलमान खान का एक्शन। फिल्म को बनाते समय निर्देशक कबीर खान ने नहीं सोचा था कि फिल्म को इतनी बम्पर सफलता मिलेगी। सलमान को देखने उनके फैन्स सिनेमाघरों में आएंगे ये आंदाजा था लेकिन सिनेमाघरों के बाहर इसकदर भीड़ उमड़ेगी इसका अंदाजा खुद सलमान को भी नहीं था। इस फिल्म ने कैटरीना को भी आखिरकार 100 करोड़ क्लब का मेंबर बना दिया और हो सकता है कि आने वाले कुछ हफ्तों में 200 करोड़ क्लब में भीं एंट्री दिला दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X