उन्होंने मुझे कहा तुमने इस बार ठीक-ठाक काम किया है : सलमान खान
सलमान खान ने बताया कि कैसे उनके पिता सलीम खान ने उनकी तारीफ की।
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट के रिलीज़ होने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। आज से ठीक सात दिन बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने आ रही है। फिल्म की रिलीज़ डेट जितनी पास आती जा रही है लोगों की एक्साइटमेंट उतनी ही बढ़ती जा रही है।
सलमान खान भी इस फिल्म का प्रमोशन जी जान से करने में जुटे हुए हैं। कभी आउटडोर प्रमोशन तो कभी टीवी शो में जाकर सलमान फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने ट्विटर पर लोगों के साथ बातचीत भी की है।

इस बातचीत के दौरान एक फैन ने सलमान से पूछ लिया आपको अभी तक अपने पिता सलीम खान का सबसे बेस्ट कॉम्लिमेंट क्या मिला है। सलमान ने इस बात का जवाब दिया कि उनके पिता ने यही कहा कि इस बार तुमने ठीक-ठाक काम किया है।
B'DaySpcl..इस सुपरस्टार की 33 फिल्में लगातार फ्लॉप..फिर भी कर रहे हैं राज !
हा..हा..कुछ भी कहो पिता होते ही ऐसे हैं..तारीफ भी करते हैं तो सबसे हटके अंदाज़ में। खैर, हमें तो पूरी उम्मीद है कि इस फिल्म में सलमान ने कितना बेहतरीन काम किया होगा।


Click it and Unblock the Notifications