बीस साल पहले लिखी गयी थी 'वीर'

By Staff

सलमान ने बीस साल पहले फिल्म वीर की पटकथा लिखी थी। इस हफ्ते यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म का कुछ हिस्सा ब्रिटेन में भी फिल्माया गया है। यह ऐसी पहली बॉलीवुड फिल्म है जो बकिंघम महल के परिसर में फिल्मायी गई है।

सलमान ने कहा, "मैंने बीस वर्ष पहले यह कहानी लिखी थी लेकिन उस समय इस पर फिल्म बनाना संभव नहीं था। मुझे लगा कि अब सही समय है इसलिए मैंने फिल्म बनाई। जब मैंने यह कहानी अपने पिता (प्रख्यात लेखक सलीम खान) को दिखाई थी उस वक्त सबसे बड़ा डर यह था कि वह कहानी पढ़कर क्या कहते हैं लेकिन उन्होंने कहा कि यह अच्छी कहानी है।"

इस फिल्म का निर्माण करीब 44 करोड़ रूपये की लागत से हुआ है। अनिल शर्मा ने फिल्म का निर्देशन किया है और नवोदित अभिनेत्री जरीन खान इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। जरीन कहती हैं, "यह एक प्रेम कहानी है जो आजादी की लड़ाई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। मैंने एक राजस्थानी राजकुमारी की भूमिका की है।" फिल्म का ज्यादातर हिस्सा राजस्थान में फिल्माया गया है। यह बहादुरी, छलकपट और प्रेम की दास्तान है।

औपनिवेशिक भारत की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म अंग्रेजों की 'फूट डालो और राज करो' नीति और इसका हिस्सा बने राजाओं और नवाबों को दिखाती है। लेकिन पिंडारी सिपाही अंग्रेजों की इस नीति का शिकार बनने की बजाए अपनी आखिरी सांस तक स्वतंत्रता के लिए लड़ना पसंद करते हैं। सलमान ने एक बहादुर और मजबूत पिंडारी सैनिक 'वीर' की भूमिका की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X