सलमान ने ठुकराई स्क्रिप्ट, कहा दोबारा लिखो
मुंबई। काम के प्रति अपने मूडी स्वभाव के लिए जाने जाने वाले सलमान खान ने साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'किक' की स्क्रिप्ट ठुकरा दी है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट मशहूर लेखक चेतन भगत लिख रहे थे। बताया जा रहा है कि स्क्रिप्ट का पहला ड्राफ्ट लिखा जा चुका था लेकिन जब यह सलमान को दिखाई गयी तो उन्होने इसे दोबारा लिखने के लिए कहा, सलमान के अनुसार स्क्रिप्ट में वो बात नहीं है जो कि वह चाहते हैं, यह उतनी कामर्शियल नहीं है जितनी होनी चाहिए।
वैसे भी सलमान इस समय बॉलीवुड में एक ऐसे अभिनेता बन चुके हैं जिनकी फिल्मों की सफलता की गारंटी होती है और सलमान ने तो लगातार 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई वाली कई फिल्में दी हैं। ऐसे में सलमान भी अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
देखें- सलमान खान और कैटरीना की अनदेखी तस्वीरें
यह भी कहा जा रहा था कि चेतन इसे लेकर काफी एक्साइटेड थे लेकिन सलमान के स्क्रिप्ट रिजेक्ट करने के बाद वह फिर से इस पर काम कर रहे हैं। हालांकि चेतन ने इन सारी ही बातों का खंडन किया है उनका कहना है कि यह सच है कि मैं साजिद नाडियाडवाला के साथ काम कर रहा हूं लेकिन मैं स्क्रिप्ट के सिलसिले में अभी तक सलमान से नहीं मिला हूं और इस संबंध में जो भी खबरें आ रही हैं वह आधारहीन और बेबुनियाद हैं।
सलमान किक के अलावा 'मेंटल' में भी काम कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications
