बॉम्बे टॉकीज में शाहरुख हैं तो सलमान कैसे!

पहली बार फिल्म इंडस्ट्री के चार बड़े और अलग अलग तरह की फिल्मों के जादूगर निर्देशक एक साथ एक फिल्म बना रहे हैं। बॉम्बे टॉकीज फिल्म इंडियन सिनेमा के 100 साल पूरे होने की खुशी में बनाई जा रही है। इस फिल्म के निर्दे्शक हैं जोया अख्तर, दिबाकर बैनर्जी, करन जौहर और अनुराग कश्यप। इन चारों के एक साथ होने और इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के 100 साल पूरे होने का ये मौका दोनों ही एक यादगार पल है लेकिन फिल्म और भई यादगार हो जाती अगर फिल्म के निर्माताओं की तीनों खानों आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ लाने की कोशिश भी सफल हो जाती। लेकिन भला सलमान खान को कोई उनकी कमिटमेंट से हटा पाया है।

खबर है कि बॉम्बे टॉकीज के निर्माता ने सलमान खान को भी इंडियन सिनेमा के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बन रही इस फिल्म के एंथम सॉंग जो कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को समर्पित होगी का हिस्सा बनने के लिेए ऑफर दिया लेकिन सलमान खान ने ये ऑफर ठुकराने में एक भी सेकेंड नहीं गंवाया। और सलमान खान के इस ऑफर को ठुकराने के पीछे की वजह तो आप जानते ही हैं वो वजह है शाहरुख खान। शाहरुख खान के होते हुए भला सलमान खान इस फिल्म का हिस्सा कैसे बन सकते थे।

निर्माताओं को खाली हाथ भेजते हुए सलमान खान ने एक बार भी उनसे ये तक नहीं कहा कि वो इस बारे में सोचेंगे। लेकिन खैर सलमान खान से ये उम्मीद करना भी बेकार था क्योंकि जहां एक ओर सलमान खान और शाहरुख खान आज भी एक दूसरे के नाम पर कुछ भी बोलने से बचते हैं ऐसे में एक दूसरे के साथ काम करना तो वाकई बहुत दूर की बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X