सलमान ने मारा नहीं पर खफा हुए थे कैट से
मीडिया से बातचीत के दौरान कबीर खान ने कहा मैं बिल्कुल सच कहूंगा। मुझे और सलमान को एक दूसरे के साथ ट्यूनिंग करने में काफी वक्त लगा। कई बार सलमान के किरदार और सीन्स को लेकर विवाद हुए। सलमान अपने वक्त पर सेट पर आते थे। वो दिन की शुरुआत जल्दी नहीं करते थे और इस बारे में सलमान ने फिल्म शुरु होने से पहले ही डिस्कस कर लिया था। लेकिन एक बार वो सेट पर आ जाएं तो सिर्फ आपके ही हो जाते हैं जब तक आप पैक अप ना कर लें। तो आपको ये सोचना है कि आप किस तरह से सलमान का दिन प्रोयाग करते हैं।
सलमान और कैट के बीच हुई झड़प के बारे में बताते हुए कबीर खान ने कहा "कैटरीना और सलमान हमेशा साथ रहते थे। सलमान कैटरीना की ड्रेसेस और दोनों के एक साथ फिल्माए जा रहे दृष्यों को लेकर काफी सजग रहते थे। दोनों के बीच एक कैमिस्ट्री है। सलमान भी कैटरीना की राय लेते रहते हैं। लकिन हां एक बार एक डांस में कैटरीना की ड्रेस को लेकर दोनों के बीच थोड़ी बहस हुई थी। उस गाने में कैटरीना को ब्लैक ब्लाउज और यैलो स्कर्ट पहनना था।"
अब वास्तिवकता क्या है ये या तो फिल्म की शूटिंग के दौरान वहां मौजूद टीम बता सकती है या खुद सलमान-कैटरीना। ये भी हो सकता है कि 'एक था टाईगर' के प्रमोशन के लिए ये सब अफवाहें फैलाई जा रही हों। या सच में कैट को कम कपड़ों में देख सल्लू को गुस्सा आ गया हो। खैर जो भी हो फिल्हाल हर किसी को सलमान और कैट को एक साथ फिल्म एक था टाईगर में देखने का इंतजार है। अब चाहे सेट पर जो कुछ हुआ हो स्क्रीन पर तो दोनों प्यार करते ही नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications












