रेडी में सलमान के दोस्तों का जमावड़ा

Salman Khan is 'Ready' to help Ajay Devgn.
सलमान खान अपने दोस्तों के बीच अपने स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। दोस्तों में उनकी धाक चलती है। और वे जिस किसी को भी किसी काम के लिए कहते हैं वे उन्हें कभी मना नहीं कर सकते। इसकी वजह है कि खुद सलमान खान हमेशा अपने दोस्तों की मदद के लिए आगे रहते हैं। यही वजह है कि फिल्म रेडी में जब उन्होंने अपने करीबी दोस्तों से फिल्म में अतिथि कलाकार की भूमिका निभाने की बात कही तो वह तैयार हो गये।

इस फिल्म में एक साथ आपको और भी कई कलाकार नजर आयेंगे। फिल्म में एक ऐसे दृश्य की परिकल्पना की गयी है, जिसमें सलमान के करीबी दोस्त और बॉलीवुड के कलाकार नजर आये हैं। इनमें अजय देवगन, जरीन खान, अरबाज खान, कंगना रनौत और संजय दत्त प्रमुख हैं। फिल्म में एक दृश्य ऐसा है, जिसमें जरीन सलमान खान की पड़ोसी होती है और सलमान खान जरीन को भगा कर उसकी शादी उसके ब्वॉयफ्रेंड से कराना चाहता है।

इसके लिए वे उसे भगा कर कोर्ट ले जाता है। जहां जरीन के ब्वॉयफ्रेंड के रूप में अजय देवगन मूंछों के साथ नजर आते हैं। वही दूसरी तरफ नजर आते हैं संजय दत्त जो रजिस्टार बने हैं और वही अरबाज खान और कंगना भी एक साथ नजर आते हैं। कह सकते हैं कि दर्शकों के लिए फिल्म रेडी में यह बहुत बड़ा सरप्राइज है और फिल्माये गये दृश्य को दर्शक बहुत एंजॉय भी करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X