शाहरूख से सीखकर प्रेम रतन...का प्रमोशन करेंगे सलमान
शाहरूख खान की हैप्पी न्यू ईयर का प्रमोशनल टूर अगर लोगों को याद है तो ये भी याद होगा कि उनके इंडियावाले इस वर्ल्ड टूर ने तहलका मचा दिया था। अब ऐसा ही कुछ करने जा रहे हैं सलमान खान। जी हां वैसे तो दर्शक पहले ही उनके प्रेम वाले अवतार को देखने के लिए एक्साइटेड हैं और सलमान अब उनका एक्साइटमेंट फीवर और बढ़ाने जा रहे हैं। अपनी आने वाली फिल्म के लिए सलमान करेंगे एक प्रमोशनल वर्ल्ड टूर!
सलमान हम साथ साथ हैं के बाद अब राजश्री के साथ वापस लौट रहे हैं। इस बीच शाहिद कपूर, ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद सबने राजश्री प्रोडक्शन्स का प्रेम बनने की कोशिश की पर कोई उस प्रेम को परदे पर नहीं उतार पाया जो सलमान में था। हालांकि शाहिद को कोशिश के लिए फुल पॉइन्ट्स मिलते हैं।
पढ़िए: थोड़ा ओवरडोज़ थी राजश्री प्रोडक्शन्स की विवाह
खैर अब सलमान जब वापस राजश्री प्रोडक्शन्स के साथ लौट आए हैं तो ज़ाहिर सी बात है कि लोग उन्हें देखने को बेचैन हैं। वैसे भी सलमान और राजश्री की फिल्में ओवरसीज़ में खूब कलेक्शन करती हैं ऐसे में सलमान का टूर सारे रिकॉर्ड तोड़ने की कवायद भी हो सकता है। इस टूर पर उनके साथ सोनम कपूर भी साथ देंगी।
पढ़िए: 10 कारण जो सलमान को बनाते हैं सबका फेवरिट 'प्रेम'
पढ़िए : तो ऐसे बजाते शाहरूख की कुछ कुछ होता है की BAND


Click it and Unblock the Notifications