बोन मैरो दान करेंगे सलमान खान

सलमान ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है, "अस्थिमज्जा दान करना एक साधारण कार्य है, यह रक्त दान जैसा ही सरल होता है लेकिन हमारा यह साधारण सा काम रक्त कैंसर, थैलेसामिया और रक्त सम्बंधी अन्य बड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों का जीवन बचा सकता है।"
चवालीस वर्षीय सलमान ने कहा, "मैंने एमडीआरआई (मैरो डोनर रजिस्ट्री ऑफ इंडिया) में अस्थिमज्जा दान के लिए पंजीकरण कराया है। आपात स्थिति में यदि मेरी अस्थिमज्जा का नमूना किसी मरीज के नमूने से मिलता है तो मैं अस्थिमज्जा दान के लिए वहां पहुंच सकता हूं।"
सलमान की संस्था 'बींग ह्युमन' ने भी अस्थिमज्जा दाताओं द्वारा लोगों की जान बचाने के प्रति जागरुकता लाने के लिए एमडीआरआई का साथ देने की बात कही है। सलमान का कहना है, "दाताओं की संख्या जितनी ज्यादा होगी, उतनी ही ज्यादा जानें बचाई जा सकेंगी। इसलिए मैं सभी अच्छे स्वास्थ्य वाले लोगों से आगे आकर अस्थिमज्जा दान के लिए उनकी स्वीकृति देने की अपील करता हूं ताकि जरुरतमंद लोग उनके इस विचारशील कार्य का लाभ ले सकें।"


Click it and Unblock the Notifications