'रेडी' का 'करेक्टर ढ़ीला' बतायेगा राजकपूर-दिलीप-वीरू की दास्तां

Ready
इन दिनों बॉलीवुड में किसी खान की तूती बोल रही है तो वो है फिल्म दंबग के हीरो सलमान खान, जिन्होंने अपने दबंग अंदाज में लोगों को अपना मुरीद बना लिया है। जाहिर है सलमान से लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गई है, इसलिए सलमान के कंधों पर दोहरी जिम्मेदारी आ गई है, जिसे वो बखूबी निभा सकते है, ऐसा लगता है सलमान खान ने भी कमर कस ली है कि वो इस बार जरूर लोगों की छुट्टी कर देंगे।

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'रेडी' प्रदर्शन के लिए तैयार है। फिल्म का एक गाना है 'करेक्टर ढ़ीला' जिस पर सल्लू मियां थिरकते नजर आयेंगे, वो भी अभिनेता राजकपूर, दिलीप कुमार और धर्मेन्द्र के अंदाज में। फिल्म तो 3 जून को सिनेमाघर पहुंचेगी। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है।

लेकिन 'करेक्टर ढ़ीला' पर सलमान का साथ देंगी जरीन खान, जो कि पर्दे पर सलीम और अनारकली का रोल करेंगे। यानी कि पर्दे पर दिखेंगे दिलीप कुमार और मधुबाला, साथ ही वो वीरू-बसंती के रूप में धर्मेन्द्र और हेमा को दिखाने की कोशिश करेंगे और चार्ली चैपलिन अंदाज में छतरी के नीचे वो शो मैन राजकपूर और नर्गिस को जीने की कोशिश करेंगे।

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है कि सलमान इस तरह की मिमक्री डांस करते हुए पर्दे पर दिखायी देंगे। इस से पहले सल्लू मियां ने अपनी फिल्म पत्थर के फूल में कभी तू छलिया लगता है...जैसा मिमिक्री डांस कर चुके हैं। इस गाने में उनका साथ दिया था अभिनेत्री रवीना टंडन ने जिनकी ये पहली फिल्म थी। फिल्म तो चली नहीं थी लेकिन गाना बेहद चर्चा में था।

लेकिन इस बार सलमान को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, फिल्म में वो सब कुछ है जो कि एक मसाला फिल्म में होता है, फिल्म में दक्षिण की हॉट स्टार असिन है, जिनकी गजनी बॉलीवुड में कमाल दिखा चुकी है, फिल्म में आईटम नंबर है, जो कि आजकल फिल्मों में हिट सिंबल बनता जा रहा है, इसके अलावा इस फिल्म में सलमान-असिन के किसिंग सींस भी है, अब देखना है कि फिल्म रेडी से कितने लोग प्रभावित होते हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X