Exclusive- सलमान खान से कभी कोई रिलेशन नहीं रहा- अभिनव कश्यप
(सोनिका मिश्रा) खबर आ रही है कि सलमान खान के साथ काम करने के लिए दीपिका पादुकोण काफी बेताब हैं और उनके साथ जल्द ही कोई फिल्म भी साइन करने वाली हैं। इसके लिए अभी दीपिका ने हैप्पी न्यू इयर के बाद कोई फिल्म साइन ही नहीं की है। लेकिन वहीं दूसरी ओर दबंग फिल्म से सलमान खान के करियर को ऊंचाईं पर पहुंचाने का दावा करने वाले निर्देशक अभिनव कश्यप का कहना है कि उनका कभी भी सलमान खान के साथ कोई रिलेशनशिप या दोस्ती जैसा कुछ रहा ही नहीं फिर झगड़ा होना या बात ना करने की तो कई बात ही नहीं है। अभिनव कश्यप ने कहा कि वो हमेशा से ही अरबाज के करीबी रहे हैं। अरबाज से उनकी दोस्ती रही है और अरबाज की वजह से ही सलमान खान दबंग फिल्म में बतौर हीरो कास्ट हुए। अगर अरबाज ना होते तो शायद सलमान खान दबंग में होते भी ना।
अभिनव ने कहा कि दबंग फिल्म के लिए जब सलमान खान को कास्ट किया गया तब सलमान खान बहुत बड़े एक्टर नही थे और उस वक्त सलमान खान नये लोगों के साथ काम करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अभिनव के साथ काम किया। लेकिन उसके बाद सलमान सुपरस्टार बन गये और फिर उनके पास टाइम ही नहीं रहा। अब उनके अपने करीबी लोग इंतजार करते हैं कि कब सलमान खान थोड़ा फ्री हों और वो लोग उनसे बात करें। दबंग 2 ना करने के पीछे अभिनव ने वजह बताई कि दबंग फिल्म के सुपरहिट होने के बाद लोगों के अंदर इस बात को लेकर ज्यादा उत्सुकता उठ गयी कि मैं दबंग 2 कब बनाउंगा। लेकिन मैं उस वक्त नहीं बनाना चाहता था। इसलिए मैंने अरबाज खान को अपना रेजिगनेशन दे दिया।
लेकिन ये रेजिगनेशन भी अभिनव ने अरबाज को दिया ना कि सलमान खान को। पर चूंकि सलमान खान इतने बडे़ स्टार हैं इसलिए लोगों ने ये खबर बना दी कि अभिनव और सलमान में अनबन हो गयी और दबंग 2 से अभिनव निकल गये।


Click it and Unblock the Notifications