अप्सरा में छाई 'दबंग', सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब

देखिये तस्वीरें अप्सरा अवार्ड की | देखिये तस्वीरें स्टार स्क्रीन अवार्ड की
फिल्म 'बैंड बाजा बारात' की एडिटिंग के लिए नम्रता राव को सर्वश्रेष्ठ एडिटर, टी. पी. आबिद और सोनल चौधरी को सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशक, निहारिका खान को सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन, अनुष्का शर्मा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, मनीष शर्मा को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक और रनवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।
इसके अलावा फिल्म गुजारिश में शानदार अभिनय के लिए अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिनेता ऋतिक रोशन को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। इस नए पुरस्कार का नाम 'प्रेसिडेंट ऑनर' रखा गया है। हिन्दी फिल्म उद्योग में 50 साल पूरा करने वाले अभिनेता धर्मेद्र को 'लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड' दिया गया। उन्हें यश चोपड़ा और शाहरुख खान ने पुरस्कार दिया।
anushka sharma apsara award अनुष्का शर्मा अप्सरा अवार्ड दबंग बैंड बाजा बारात रनवीर सिंह सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा band baaja baarat dabangg ranveer singh salman khan sonakshi sinha


Click it and Unblock the Notifications