"मैं और सलमान बॉलीवुड के सबसे LUCKY हीरो!"
[बॉलीवुड समाचार] बॉलीवुड के सबसे लकी हीरो कौन है? अगर शाहरूख खान की मानें तो वो और सलमान खान। आजकल सारे बॉलीवुड सितारे दिल खोलकर मीडिया से बात कर रहे हैं और ये बात फैन्स को काफी पसंद आ रही है। हाल ही में सलमान खान ने दिल खोलकर काफी बातें की थीं।
अब बारी थी शाहरूख खान की। वो दिलवाले का प्रमोशन कर रहे थे और उन्होंने बात बात में कहा कि हाल ही में मैं और सलमान बात कर रहे थे कि बॉलीवुड में हम लोग 50 साल के हो गए और फिर भी वही कर रहे हैं जो 25 साल में करते थे। देखा जाए तो हम कितने लकी हैं कि 50 साल की उम्र में भी हीरो हैं।
[कैटरीना के दिल की बात] [अक्षय कुमार के दिल की बात] [अजय देवगन के दिल की बात]
शाहरूख ने आगे कहा कि पुराने ज़माने में 40 साल के बाद कभी कोई हीरो नहीं रह जाता है। लेकिन हम 50 साल में भी रोमांस कर रहे हैं। दर्शक हमें प्यार दे रहे हैं, ये हमारी खुशनसीबी है। इसके लिए हमें वाकई फैन्स का शुक्रगुज़ार होना चाहिए। और इसीलिए मैं और सलमान खान काफी लकी हैं।
ये तो हुई सीरियस बात लेकिन शाहरूख खान के कुछ बयान सुनकर आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे -


Click it and Unblock the Notifications
