बेहतरीन कंटेंट हो तो सलमान की फिल्में तो इतिहास बना दें- रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी आजकल अपनी फिल्म मर्दानी के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। मर्दानी को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है और साथ ही मर्दानी फिल्म में रानी मुखर्जी के शिवानी शिवाजी रॉय से लोग खासतौर पर महिलाएं खासा प्रभावित हो रही हैं। लेकिन रानी मुखर्जी का कहना है कि वो उन एक्टरों में से नहीं हैं जिनकी फिल्में सिर्फ इसलिए बॉक्स ऑफिस पर चल जाती हैं क्योंकि उनमें रानी मुखर्जी हैं। रानी का मानना है कि ऐसे कलाकार सिर्फ सलमान खान हैं जिनकी फिल्में उनके नाम से बॉक्स ऑफिस पर बिक जाती हैं।

लेकिन इसी बात का एक पहलू ये भी है कि अगर सलमान खान की फिल्मों में भी कंटेंट ना हो, कहानी ना हो तो वो फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई तो करती है लेकिन उतना नहीं जितना कि एक अच्छी कहानी और कंटेंट वाली फिल्म कर सकती है। रानी मुखर्जी ने वनइंडिया के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान बताया- मुझे लगता है कि बॉलीवुड में सलमान खान ऐसे कलाकार हैं जिनकी फिल्में उनके नाम पर बिक जाया करती हैं। लेकिन अगर फिल्म का कंटेंट अच्छा ना हो तो फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर टिक जाए लेकिन उतनी कमाई नहीं कर पाती जितनी कि एक अच्छी कहानी और बेहतर कंटेंट वाली फिल्में कर सकती हैं।

रानी ने आगे कहा- "आज भी लोग मेरे फैंस इसलिए हैं क्योंकि मैंने आज तक जो भी फिल्में की हैं उनका कंटेंट कहीं ना कहीं अच्छा और प्रभावित करने वाला था। वरना मेरी भी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिटी हैं क्योंकि उनमें दम नहीं था। जब मर्दानी मेरे पास आई तो मैंने इसके लिए इसलिए हां कहा क्योंकि फिल्म में मेरा किरादर और साथ ही फिल्म की कहानी दमदार थी।"

मर्दानी के बारे में बात करते हुए रानी ने कहा "मर्दानी की कहानी कुछ ऐसी जो कि हर एक महिला, लड़की को ही नहीं बल्कि मर्दों को भी काफी प्रभावित करेगी। क्योंकि इसमें उन घटनाओं को दिखाया गया है जो कि आम जिदंगी में होती हैं। हो रही हैं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X