शादी हो तो अर्पिता जैसी- साल 2014 का सबसे बड़ा ईवेंट
बॉलीवुड सितारों की शादी भी शायद इतने बड़े स्तर पर ना होती होगी कि वो साल का सबसे बड़ा ईवेंट बन जाए। लेकिन सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता खान की शादी कुछ इतनी धूमधाम से की हैं कि साल 2014 के सबसे बड़े ईवेंट के रुप में इसे माना जा रहा है। अर्पिता खान की शादी इसलिए भी खास रही क्योंकि इस शादी के अलग अलग फंक्शन्स के दौरान सलमान खान के साथ आमिर खान व शाहरुख खान भी नज़र आए।
अब जिस ईवेंट में सलमान खान व शाहरुख खान एक दूसरे के गले मिलें और साथ में डांस करें उससे बड़ा ईवेंट और क्या होगा। अर्पिता खान की शादी का ये तो एक सबसे बड़ा पल था जब शाहरुख व सलमान गले मिले, साथ नाचे और साथ में अर्पिता खान को किस भी किया। कुल मिलाकर अर्पिता खान की शादी को बॉलीवुड के तीन खानों ने इस स्तर पर ला दिया कि ये शादी सालों तक लोगों के जहन में रहेगी।
तो आइये जानते हैं अर्पिता खान की शादी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जिन्होंने इस शादी को सालों के लिए यादगार बना दिया है।


Click it and Unblock the Notifications