गोविंदा की बेटी नर्मदा को जल्द लॉन्च करेंगे सलमान

सलमान खान और गोविंदा की दोस्ती के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन हल में दोनों के बीच कुछ बातों को लेकर गलतफहमी हो गयी थी, लेकिन अब फिर से दोनों दोस्त बन गए हैं और सलमान ने अब अपना पूरा साथ और आशीर्वाद नर्मदा पर रख दिया है। अब सलमान नर्मदा का पूरा ध्यान रख रहे हैं। उन्हें हर तरीके से गाईड कर कर रहे हैं और फिटनेस पर भी पूरा ध्यान देते हैं।
सलमान खान ने गोविंदा से बहुत पहले ही ये वादा किया था कि वे नर्मदा को अच्छी सी फिल्म के साथ लॉन्च करेंगे। लेकिन वे बीच में दबंग फिल्म के निर्माण में जुड़ गए थे। अब वे पूरी तरह से उनकी बेटी पर ध्यान दे रहे हैं। नर्मदा भी सलमान की पूरी इज्जत करती हैं और उनके सारे टिप्स को वो ध्यान से सुन रही हैं और उसपर अमल भी कर रही हैं। सलमान ने नर्मदा के बारे में कहा है कि वो बेहतरीन कलाकार हैं और वे अच्छी पहचान बनाने में भी कामयाब होंगी। इसलिए वे उन्हें सहयोग कर रहे हैं। और उन्हें पूरा विश्वास है कि नर्मदा बेहतरीन पहचान बना पाने में कामयाब होंगी।


Click it and Unblock the Notifications











