सलमान खान की मां सलमा खान ने 77 साल की उम्र में किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू
सुपरस्टार सलमान खान की मां सलमा खान कई मौकों पर सलमान खान के साथ नजर आती रहती हैं। सलमान खान उनसे कितना प्यार करते हैं ये तो सभी जानते हैं। लेकिन इस समय सलमा खान किसी और बात को लेकर काफी चर्चा में चल रही हैं। गौरतलब है कि सलमा खान ने 77 साल की उम्र में अपना इंस्टाग्राम डेब्यू किया है। फिलहाल तो उनके अकाउंट में अभी तक कुछ पोस्ट नहीं किया गया है लेकिन उन्होने जिनको फॉलो किया है वो लिस्ट शानदार है।
सलमा खान ने.. सलमान, अरबाज और सोहेल खान के अलावा जॉर्जिया एंड्रियान और अतुल अंग्निहोत्री भी फॉलो किया है। अब देखना ये है कि उनकी टाइमलाइन पर पहली तस्वीर कौन से साझा की जाती है।

गौरतलब है कि जैसे ही सलमा खान के नाम का अकाउंट बना तो उनको फॉलो करने वालों की संख्या 6 हजार के पार चली गई है। गौर करने वाली बात ये है कि इनमें हेलेन खान नाम का एक अकाउंट भी शामिल है जो कि वैरिफाइड नहीं है।
सलमा खान के चहीते बेटे और सलमान खान की बात करें तो वो अक्सर शूटिंग सेट पर अपनी मां के हाथों की बनी बिरयानी लाते रहते हैं और उनको सभी प्यार करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











