पाई पाई को मोहताज सलमान खान की ये हीरोइन चला रही है टिफिन सर्विस, बीमारी में पति ने मरने के लिए छोड़ा..
Pooja Dadwal Tiffin Service: सुपरस्टार सलमान खान की एक हीरोइन को लेकर काफी समय से चर्चा है कि बुरे वक्त में वो काफी परेशान रही है। सलमान खान ही उनकी मदद के लिए सामने आए थे और इसको लेकर वो आज भी भाईजान की हर जगह तारीफें करती हैं।

अब खबर आई है कि हसीना अपना पेट पालने के लिए टिफिन सर्विस का काम कर रही है और एक चॉल में जिंदगी बिता रही है। हम बात कर रहे हैं सलमान खान फिल्म वीरगति में नजर आई एक्ट्रेस पूजा डडवाल की।
उनको लेकर जो अपडेट सामने आया है वो काफी हैरान करने वाला है। लाइमलाइट में रहकर और फिल्मों में काम करने के बाद शायद ही उन्होने सोचा होगी कि वो इस तरह की जिंदगी बिताएंगी। पूजा डडवाल की हालत काफी खराब है और गरीबी से जूझ रही हैं।
टिफिन सर्विस चलाती हैं अभिनेत्री
पूजा डडवाल तब खबरों में आईं थीं जब वो गंभीर बीमारी के चलते एक सरकारी अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। वो बिल्कुल सूख गईं थीं और ऐसा लग रहा था कि उनकी जान बचना मुश्किल है। तब सलमान खान ने उनकी इलाज में मदद की थी। अब पता चला है कि पूजा डडवाल काफी मेहनत कर रही हैं और अपना पेट पालने के लिए टिफिन सर्विस चलाती हैं। सोशल मीडिया पर नलिनीस्किचन के नाम से मशहूर पूजा लगातार काम कर रही हैं और मुंबई के एक चॉल में रहती हैं। उन्होने पंजाबी फिल्मों से वापसी की कोशिश की थी लेकिन वो कामयाब ना हो सकीं। अब किचेन से काम करके अपनी जीविका चला रही हैं।
2018 में बदल गई थी जिंदगी
रिपोर्ट्स की माने तो वो शुरु से परेशान नहीं थीं बल्कि पहले वो अपने पति के साथ कैसिनो चलाती थीं। हालांति साल 2018 में उनकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आया क्योंकि उनको टीबी हो गई। कहा जाता है कि ऐसे में उनके पति और ससुराल वालों ने भी उनका साथ छोड़ दिया। फिर पूजा ने अकेले ही अपनी समस्याओं का सामना किया था। अब व


Click it and Unblock the Notifications
