सलमान खान की 'टाइगर 3' ने शाहरुख खान को छोड़ा पीछे, एडवांस टिकट बुकिंग में सेट किया रिकॉर्ड!

Salman Khan Film Tiger 3: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का फैंस के बीच अलग ही क्रेज है। फैंस सलमान की फिल्मों के रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 रिलीज के लिए तैयार है, तो ऐसे मे एडवांस बुकिंग बहुत वक्त से चल रही है। अब रिपोर्ट्स से सामने आया है कि एडवांस बुकिंग में सलमान खान की टाइगर 3 ने शाहरुख खान की पठान और जवान का रिकोर्ड तोड़ दिया है।
दिवाली पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म-
दिवाली के दिन 12 नवंबर को रिलीज हो रही फिल्म 'टाइगर 3' तेलुगू और तमिल में भी रिलीज हो रही है और फिल्म के दक्षिण भारतीय संस्करणों की एडवांस बुकिंग टिकट बिक्री काफी अच्छी मानी जा रही है।
शनिवार देर शाम तक मिले आंकड़ों के मुताबिक यशराज फिल्म्स की नई फिल्म 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग में छह लाख 24 हजार से ज्यादा टिकटें अब तक नेशनल चेन्स के सिनेमाघरों में बिक चुकी हैं। किसी हिंदी फिल्म की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में बिकी ये अब तक की सबसे ज्यादा टिकटें हैं।
आपको बता दे कि, इससे पहले ये रिकॉर्ड शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म 'पठान' के पास था जिसने एडवांस बुकिंग में नेशनल चेन्स के सिनेमाघरों में एडवांस बुकिंग में 5.57 लाख टिकटें बेचने में सफलता पाई थी।
वहीं देश में अब तक हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड अब फिल्म 'जवान' के पास है जिसने सितंबर महीने में ही जन्माष्टमी के दिन रिलीज होकर 75 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग ली थी।
फिल्म 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग में हो रही टिकटों की बिक्री को देखते हुए ये तय माना जा रहा है कि ये फिल्म रिलीज के पहले दिन बेस्ट दिवाली ओपनर का रिकॉर्ड जरूर बनाएगी। अब हर किसी की नजरें फिल्म रिलीज पर टिकी हुई हैं। देखना होगा क्या होगा।


Click it and Unblock the Notifications
