'मौत को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती..' लॉरेंस बिश्नोई ने फिर सलमान खान को धमकाया, कही ऐसी बात कि..

salman khan, lawrence bishnoi

Salman Khan Security Review- सलमान खान के लिए लॉरेंस बिश्नोई की धमकियां बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी ताजा ताजा धमकी उनको जान से मारने की आई है जिसके बाद पुलिस सतर्क है। कहा जा रहा है कि सलमान खान की सिक्योरिटी का रिव्यू होगा।

गौरतलब है कि मेगास्टार को इस वक्त Y प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है। हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान के साथ करीबी कहे जाने वाले पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के आवास के बाहर गोलियां चलाई थीं। इसके बाद लोगो काफी डर गए थे और कहा था कि ये लोग कहीं पर भी एक्टिव हो सकते हैं।

अब पिंकविला की रिपोर्ट है कि इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने मंगलवार 28 नवंबर को सलमान खान की सुरक्षा का रिव्यू किया है। पुलिस ने कहा है कि, "धमकी के बाद, अभिनेता की सुरक्षा की समीक्षा की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई खामी न रहे।

हमने उनसे भी संपर्क किया है और उन्हें सतर्क रहने के लिए कहा है और उनकी सुरक्षा के संबंध में कुछ चीजों पर चर्चा की है।'' गिप्पी को लेकर लॉरेंस का कहना था कि, "आप सलमान खान को भाई मानते हैं, लेकिन अब आपके 'भाई' के आने और आपको बचाने का समय आ गया है।

सलमान खान के लिए भी है ये मैसेज- इस भ्रम में मत रहना कि दाऊद तुम्हें बचाएगा। तुम्हें कोई नहीं बचा सकता। सिद्धू मूसेवाला की मौत पर आपकी नाटकीय प्रतिक्रिया पर किसी का ध्यान नहीं गया। हम सभी जानते हैं कि वह किस तरह का व्यक्ति था और उसके आपराधिक संबंध कैसे थे।

जब विक्की मिद्दूखेड़ा में था तो आप उसके आसपास मंडराते थे और बाद में आपने सिद्धू के लिए और भी अधिक शोक मनाया। अब आप हमारे रडार पर आ गए हैं। इसे एक ट्रेलर समझें। पूरी फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।

आप जिस देश में चाहें भाग जाएं, लेकिन याद रखें, मृत्यु के लिए वीज़ा की आवश्यकता नहीं होती है। यह बिन बुलाए आता है।'' इस तरह की धमकी के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Read more about: salman khan lawrence bishnoi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X