..................... Salman Khans' Race 3 to clash with Jurassic World on Eid - Hindi Filmibeat

ईद 2017 के बाद सलमान की #Eid2018 भी होगी फ्यूज़....धमाकेदार टक्कर में पिछड़ेगी #Race3

Recommended Video

Salman Khan's Race 3 ready to CLASH with Jurassic World The Fallen Kingdom | FilmiBeat

आजकल हर बॉलीवुड एक्टर को हॉलीवुड से डरने की ज़रूरत है। क्योंकि हॉलीवुड फिल्में अब शाहरूख - सलमान तक को पानी पानी कर दे रही हैं। सलमान खान की ट्यूबलाइट 2017 की आधिकारिक रूप से फ्लॉप फिल्म बन चुकी है। लेकिन अब 2017 की ईद के बाद 2018 में भी सलमान खान को झटका लगने वाला है।

दरअसल, ईद 2018 पर सलमान खान की रेस 3 से भिड़ने के लिए आ रही है जुरासिक वर्ल्ड। अब सारी हॉलीवुड फिल्में एक तरफ और जुरासिक सीरीज़ एक तरफ।

salman-khans-race-3-clash-with-jurassic-world-on-eid

अब 2017 की ईद पर बड़ा झटका सलमान खान को लग ही चुका है। और वो भी तब जब उनके सामने शाहरूख खान का जीता जागता उदाहरण था।

सलमान खान की ट्यूबलाइट ने भले ही 100 करोड़ कमा लिए हों पर फिल्म फ्लॉप हो चुकी है और वहीं हॉलीवुड फिल्में द मम्मी और ट्रांसफॉर्मर्स ने अच्छी खासी कमाई करते हुए हिट का दर्जा भी पा लिया।

अब या तो सलमान खान को लगा कि हॉलीवुड फिल्मों की उनके आगे कोई बिसात नहीं है या फिर सलमान खान को लगा कि वो शाहरूख खान तो हैं नहीं कि पिट जाएं।

दरअसल, अगर आपको याद ना हो तो याद दिला दें कि शाहरूख खान की फैन को बॉक्स ऑफिस पर द जंगल बुक ने पटक दिया था और ऐसा पटका था कि द जंगल बुक ने 150 करोड़ कमा लिए थे जबकि शाहरूख 84 पर दम तोड़ दिए थे।

अब देखना है कि ईद पर सलमान इस महाटक्कर से कैसे निपट पाते हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X