भारत: सलमान खान की धमाकेदार तस्वीर वायरल, फैंस की बेचैनी बढ़ा देगा ये दबंग लुक
इस समय सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म भारत को लेकर कापी ज्यादा चर्चा में चल रहें है और एक बाद एक फोटो भारत के सेट से सामने आ रही है। इस बार फिर से सलमान खान की एक शानदार तस्वीर वायरल हो रही है जो कि सलमान खान के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। सलमान खान का ये लुक काफी ज्यादा शानदार लग रहा है और फोटो लगातार शेयर की जा रही है।
इसके पहले सलमान खान के साथ वरुण धवन की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमे सलमान खान वरुण के फोटोग्राफर बनकर उनकी फोटो खीचते हुए नजर आए थे।

इस फिल्म को लेकर चर्चाएं इसलिए और भी ज्यादा हैं क्योंकि सलमान खान इस फिल्म 20 साल से लेकर 60 साल तक के आदमी का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले है। सलमान खान की इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे।
फिल्म में लीड रोल में कैटरीना कैफ नजर आएंगी और दिशा पटानी का भी रोल फिल्म में नजर आएगा। सलमान खान की कई बड़ी फिल्मों से एक फिल्म है भारत और इसको लेकर वो काफी ज्यादा मेहनत कर रहे है। फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहें है जबकि सलमान खान की बहन अलवीरा खान इसको प्रोड्यूस कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications