..................... अवॉर्ड मिलने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं सलमान खान की भांजी, अलीजेह पर ऐसे भड़के लोग! Salman Khan's niece was badly trolled after receiving award, people got so angry at Alizeh Agnihotri! - Hindi Filmibeat

अवॉर्ड मिलने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं सलमान खान की भांजी, अलीजेह पर ऐसे भड़के लोग!

alizeh agnihotri

सलमान खान की भांजी अलीजेह ने हाल ही में अपनी शुरुआत फिल्मों में की थी। उनकी डेब्यू फिल्म का नाम फर्रे है और इसको सलमान खान ने ही बनाया था। लेकिन इस वक्त उनका एक लुक तेजी से वायरल हो रहा है।

इस लुक में वो बेहद हॉट लग रही हैं। अलीजेह एक अवॉर्ड शो के लिए पहुंची थीं जहां पर उनको बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा उनके लुक्स को लेकर हो रही थी।

अलीजेह के इस वीडियो को Viral Bhayani ने साझा करते हुए लिखा है, ''पिंकविला स्क्रीन एंड स्टाइल आइकन अवार्ड्स में फैरे के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू महिला का पुरस्कार जीतने पर तेजस्वी अलीजेह अग्निहोत्री को बधाई!'' इसके बाद लोग उनके लुक में खो गए हैं।

अलीजेह का अंदाज

इवेंट पर अपने लुक को बेहतरीन बनाने के लिए अलीजेह अग्निहोत्री ने हर तरफ से खुली हुई ड्रेस पहनी थी। बैक और फ्रंट से ओपन इस ड्रेस में वो बेहद हॉट लग रहीं थीँ। जैसे ही वो टर्न हुईं तो पता चला कि उनकी ड्रेस बैकलेस है और जिसको सिर्फ दो डोरियों में अटकाया गया है। सामने कंधे से खुली ड्रेस में वो काफी कॉंफि़डेंट महसूस कर रही थीँ। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग लगातार कमेंट्स कर रहे है।

क्या बोले लोग

एक ने लिखा है, ''इनको शर्म नहीं आती फालतू में अवॉर्ड लेते...जब डेब्यू में काफी बेहतर एक्टर्स हों तो जिनका नाम तक नहीं आता नॉमिनेशन में।'' एक का कहना था, ''मिलना तो बनता है सलमान खान की भांजी जो है।'' एक ने लिखा, ''नेपोटिज्म।'' एक का कहना था, ''जब इन्ही को जिताना था तो वोटिंग क्यों करवाया।'' एक ने लिखा, ''अरे ये तो हॉट लग रही है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। हालांकि फर्रे एक्ट्रेस की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है। फिलहाल आप देखिए वीडियो...

Read more about: alizeh agnihotri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X